फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five students of Bhuna in Haryana will go to Delhi to tie Rakhi to President

Haryana: भूना के 5 विद्यार्थी राष्ट्रपति को राखी बांधने जाएंगे दिल्ली, प्रदेश से दो स्कूलों के छात्रों का चयन

Sun, 18 Aug 2024 08:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 18 Aug 2024 08:36 AM IST
सार

प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे देश से 40 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से दो स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें एक स्कूल जिला महेंद्रगढ़ से जबकि दूसरा स्कूल फतेहाबाद जिले से भूना का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुना गया है।

विज्ञापन
Five students of Bhuna in Haryana will go to Delhi to tie Rakhi to President
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पांचों विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भूना राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांच विद्यार्थियों का रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने के लिए चयन हुआ है। इनमें तीन छात्राएं व दो छात्र शामिल हैं। इन पांचों विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विद्यार्थियों का चयन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशालय की ओर से किया गया है।

विज्ञापन


प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे देश से 40 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से दो स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें एक स्कूल जिला महेंद्रगढ़ से जबकि दूसरा स्कूल फतेहाबाद जिले से भूना का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुना गया है। भूना में 11वीं कक्षा से छात्रा परी, 10वीं कक्षा से नीरज, वंदना व हर्षिता तथा कक्षा नौवीं से युग श्योराण रक्षाबंधन का त्योहार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन


नीरज गीता जयंती में प्रश्नोत्तरी में राज्य स्तर, हर्षिता पेंटिंग में राज्य स्तर, वंदना स्किट में राज्य स्तर, परी शैक्षणिक गतिविधियों और युग श्योराण कराटे में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चयनित हुए हैं। जिले के पांच विद्यार्थियों का चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed