{"_id":"63f64ba2a4ef580af00a1691","slug":"five-new-fire-tenders-received-in-the-district-to-prevent-fire-fatehabad-news-c-21-1-63076-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आग से बचाव की तैयारी, जिले को मिली पांच नई दमकल गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आग से बचाव की तैयारी, जिले को मिली पांच नई दमकल गाड़ियां
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र में खड़ी गाड़ी।
फतेहाबाद। पकी पकाई गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए इस बार दमकल विभाग तैयार हो गया है। फतेहाबाद जिले को इस बार पांच नई दमकल गाड़ियां मिली हैं। इनमें रतिया व फतेहाबाद में मिनी दमकल गाड़ियां भी दी गई हैं, जो शहर की संकरी गलियों में जा सकें। वहीं फतेहाबाद को दो नई व टोहाना को एक नई गाड़ी मिली है।
गेहूं की फसल अगले माह पकने को तैयार है। मार्च माह में गेहूं की पछेती फसल पक जाएगी और गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाएगी। गेहूं की फसल पकने के बाद अक्सर आगजनी की घटनाएं गांवों में होती हैं। पिछले साल भी जिले में 50 स्थानों पर गेहूं में आग लगने की सूचनाएं सामने आई थी। ऐसे में दमकल विभाग के पास भी कम संसाधन होने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंच पाते। दमकल कर्मचारियों के अनुसार, एक ही दिन में कई बार आग की घटनाएं हो जाती हैं, जिससे इधर-उधर भागने में दिक्कत आती है। इस बार पहले से ही इसकी तैयारियों के लिए सरकार से आवेदन किया गया था। वहीं शहरी क्षेत्र में भी कई गलियां संकरी हैं, जिसमें बड़ी गाड़ियां गलियों में नहीं घुस पाती। इसके लिए भी छोटी गाड़ी की डिमांड की गई थी।
रतिया को छोटी और टोहाना को बड़ी गाड़ी मिली
सरकार ने टोहान, रतिया व फतेहाबाद को पांच नई दमकल गाड़ियां भिजवाई हैं। रतिया को छोटी गाड़ी मिली है। वहीं टोहाना को एक नई बड़ी दमकल गाड़ी दी गई है। फतेहाबाद को एक छोटी व दो बड़ी गाड़ियां मिली हैं। इनमें एक बड़ी गाड़ी अति आधुनिक है, जो पानी के साथ-साथ फोम भी डाल सकती है। इससे अगर कहीं तेल आदि से आगजनी होती है तो वहां भी यह गाड़ी काम करेगी। इसके अलावा दूसरी गाड़ी पूरी तरह से पानी पर आधारित है, जो लंबी दूरी तक पानी का तेज प्रवाह करके आग बुझा सकती है।
विज्ञापन
कोट
गेहूं की फसल पकने वाली है। अक्सर गेहूं की पकी-पकाई फसल में आग लग जाती है। ऐसे में सरकार ने फतेहाबाद को एक छोटी व दो बड़ी तथा रतिया को एक छोटी व टोहाना को बड़ी गाड़ी भेजी है। फतेहाबाद नगर परिषद में अब गाड़ियों की संख्या बढ़कर छह हो गई हैं।
-सतबीर सहारण, फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।