{"_id":"652d82d68550435180080379","slug":"five-new-dengue-patients-including-an-eight-year-old-child-were-found-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-7084-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आठ साल के बच्चे समेत डेंगू के पांच नए मरीज मिले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आठ साल के बच्चे समेत डेंगू के पांच नए मरीज मिले,
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू लगातार बढ़ रहा है, सोमवार को पहली बार एक साथ पांच नए केस मिले हैं। आठ साल के बच्चे समेत पांच डेंगू के केस मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को मरीजों के घर और आसपास क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। पांच में से एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव मढ़ निवासी 33 वर्षीय युवक, गांव झलनियां निवासी 8 वर्षीय बच्चा, गांव मल्हड़ निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव बनगांव निवासी 18 वर्षीय युवक और अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली है। डेंगू के ओपीडी में जांच के दौरान 36 आशंकित केस मिले। स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए सैंपल लेकर लैब में भेजा। लैब में पांच पॉजिटिव केस मिले। जिले में अब तक डेंगू के 1203 आशंकित केस मिल चुके हैं। इसमें 57 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
अब तक मिले डेंगू के मरीज
क्षेत्र मरीज मिले
फतेहाबाद शहर 12
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 6
भूथनकलां 6
कोट
डेंगू से बचाव को लेकर अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। डेंगू के लक्षण हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही उपचार लें। -डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
अब तक मिले डेंगू के मरीज
क्षेत्र मरीज मिले
फतेहाबाद शहर 12
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 6
भूथनकलां 6
कोट
डेंगू से बचाव को लेकर अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। डेंगू के लक्षण हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही उपचार लें। -डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन