फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five new dengue cases detected for third consecutive day

लगातार तीसरे दिन डेंगू के पांच नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five new dengue cases detected for third consecutive day
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में बढ़ने लगा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन जिले में पांच डेंगू पॉजिटिव मिले है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा जिले में 87 तक पहुंच गया है। ये ही हालात रहे तो दो या तीन दिनों में डेंगू मरीज का आंकड़ा 100 पार हो जाएगा।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि जिले में 87 में से 28 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। अभी फिलहाल सात मरीज अस्पताल में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को डेंगू को लेकर 13 सैंपल लिए गए है। पांच पॉजिटिव मिले है। रतिया के शेरगढ़ ढाणी निवासी 22 वर्षीय युवक, रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी 18 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी 31 वर्षीय युवती और जमालपुर शेखां निवासी 24 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

856 डेंगू आशंकित के लिए जा चुके हैं सैंपल
जिले में डेंगू को लेकर सैंपल कम लिए जा रहे हैं। निजी अस्पताल कार्ड टेस्ट के आधार पर ही डेंगू का उपचार कर रहे है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एलाइजा टेस्ट अनिवार्य किया हुआ है। जिले में अभी तक 856 डेंगू आशंकित के सैंपल लिए गए है। रविवार को 13 सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फीजिशियन नहीं, निजी अस्पताल में ले रहे उपचार
सरकारी अस्पतालों में फीजिशियन न होने के चलते मरीज निजी अस्पताल में उपचार लेने का मजबूर है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 28 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। इसमें 21 मरीजों ने निजी और सात ने सरकारी अस्पताल में उपचार लिया है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही पिछले ढाई साल से विशेषज्ञ नहीं है।

कोट
जिले में डेंगू के रविवार को पांच नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर नष्ट किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed