{"_id":"591c8bc44f1c1b9c0cf234d7","slug":"five-june-nagar-parisad-celebrate-cleaness-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 जून को नगर परिषद मनाएगी स्वच्छता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 जून को नगर परिषद मनाएगी स्वच्छता दिवस
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 17 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद प्रशासन पांच जून को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन शहर के पांच सौ के करीब प्रमुख लोगों, समाजसेवी संगठनों को साथ लेकर शहर के अंदर अलग-अलग जगहों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस अभियान में शामिल होने वाले लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की योजना के मुताबिक, इस अभियान के साथ ही जिले की दोनों नगर परिषद और दोनों नगर पालिकाओं के तहत आने वाले सभी वार्डों के बीच स्थानीय स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसकी पुष्टि नगर परिषद के नवनियुक्त ईओ जितेंद्र सिंह ने की है।
अधिकारियों की बैठक में सीएम ने दिए आदेश
दो दिन पहले प्रदेश भर के नगर परिषद, नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारियों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक ली थी। बैठक में पांच जून को होने वाले पर्यावरण दिवस को इस बार स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। ईओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद प्रदेश भर में होने वाले इन आयोजनों पर नजर रखेंगे। इसके पीछे सरकार की मंशा लोगों को सफाई के प्रति और जागरूक करने की है। इसके अलावा सीएम ने सभी स्थानीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से डंपिंग प्वाइंट पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
सबसे स्वच्छ वार्ड को मिलेगा एक लाख रुपये की ग्रांट का इनाम
अभियान के साथ ही जिले में मौजूद नगर परिषद के सभी वार्डों के बीच स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक माह सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन होगा और उस वार्ड को एक लाख रुपये तक की ग्रांट ईनाम के रूप में दी जाएगी। इसी तरह नगर पालिकाओं के स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं को पचास हजार रुपये की ग्रांट दी जाएगी। फतेहाबाद जिले में टोहाना और फतेहाबाद नगर परिषद हैं, जबकि रतिया और भूना नगर पालिका हैं।
विज्ञापन
आधे अधूरे संसाधन पूरे करने की चुनौती
सरकार के आदेश पर नगर परिषद प्रशासन ने पांच जून को स्वच्छता दिवस मनाने के लिए कमर कस ली है, लेकिन पांच जून के समारोह के लिए नगर परिषद प्रशासन को अपनी तैयारियां भी एक बार फिर परखनी होगी। फिलहाल नगर परिषद के संसाधनों की काफी कमी है। 85 हजार के करीब आबादी वाले फतेहाबाद शहर में सफाई करने के लिए महज 174 कर्मचारी हैं, जिसमें से सिर्फ 53 कर्मचारी पक्के हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर, कुछ अधिकारियों की कोठी पर, कुछ अवकाश पर तो कुछ पहले से ही लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। इसके अलावा फतेहाबाद शहर में नगर परिषद के पास महज पांच ही ट्रैक्टर-ट्राली हैं, जिसके सहारे कचरा उठाया जाता है। इसमें से भी तीन ट्रैक्टर ठेके पर ही लिए गए हैं। सबसे अहम बात ये है कि अगर पांच जून को स्वच्छता दिवस के तहत शहर में कई जगह सफाई अभियान चलाता है तो क्या शहर की गलियों में सफाई करने वाले कर्मचारी गलियों में पहुंचेंगे या उस दिन गलियों में सफाई नहीं की जाएगी।
सरकार के आदेश पर पांच जून को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत शहर को तीन हिस्सों में बांटकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर परिषद के सभी पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रमुख लोगों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
- जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद