फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five drug traffickers' property worth Rs 80 lakh frozen, including vehicles

Fatehabad News: पांच नशा तस्करों की 80 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज, गाड़ियां भी शामिल

Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five drug traffickers' property worth Rs 80 lakh frozen, including vehicles
फतेहाबाद में पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए मोटरसाइकिल स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस ने पांच नशा तस्करों की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। इसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अटैच की गई प्रॉपर्टी में मकान के साथ-साथ गाड़ियां भी शामिल हैं। शुक्रवार को भी रतिया में भी एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस थाना शहर में एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि सीआईए टोहाना द्वारा आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के पास से वर्ष 2025 में 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई थी। वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक है। इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ (1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी एक पिकअप गाड़ी (करीब 5 लाख रुपये) को फ्रीज किया गया। यह कार्रवाई ऑथोरिटीज नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद लागू की गई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में आरोपी राकेश कुमार उर्फ कालू को भारी मात्रा में नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशे की गोलियों की तस्करी में संलिप्त था। वित्तीय जांच के दौरान उसकी संपत्ति भी संदिग्ध पाई गई जिसके चलते उसकी बाइक (कीमत अनुमानित करीब 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में थाना सदर फतेहाबाद क्षेत्र के आरोपी बच्चन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से चूरा पोस्त बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी से अर्जित धन से गांव नकटा में मकान और वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने उसकी लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो बाइक (कीमत अनुमानित 1 लाख 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया है।

चौथे मामले में थाना शहर टोहाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में आरोपी विजय से बरामद हेरोइन के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि कुलदीप तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद वित्तीय जांच की गई जिसमें पाया गया कि उसने अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उसका मकान (करीब 20 लाख रुपये) और तीन बाइक (जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है।



-

नहीं बेच पाएंगे प्रॉपर्टी

एएसपी सिंगला ने बताया कि थाना शहर के मामले में आरोपी अजय उर्फ अज्जी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने नशा तस्करी से अर्जित धन से गुरुनानकपुरा में मकान और वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने उसकी लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो बाइक (कीमत अनुमानित 1 लाख रुपये) को फ्रीज किया। इन सभी मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ (1) के तहत संपत्तियों की जांच की गई और सफेमा, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर उन्हें फ्रीज किया गया। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति न बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है।


-

यह रणनीति न केवल नशा तस्करों को आर्थिक रूप से कमजोर करती है बल्कि नशा कारोबार के पूरे नेटवर्क को तोड़ने में भी कारगर साबित हो रही है। आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

- दिव्यांशी सिंगला, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed