फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five dengue victims, including four-year-old girl, found

Fatehabad News: चार साल की बच्ची समेत पांच डेंगू पीड़ित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five dengue victims, including four-year-old girl, found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू मरीज जिले में लगातार मिल रहे हैं। बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को जिले में चार साल की बच्ची समेत पांच डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 132 हो गई है। अब तक 38 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के रतिया निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, भट्टूमंडी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के रतिया चुंगी निवासी 4 वर्षीय बच्ची, गांव धारसूल खुर्द निवासी 18 वर्षीय युवती और गांव मताना निवासी 29 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में 1025 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। जांच में 132 डेंगू पीड़ित मिले हैं। वीरवार को डेंगू जांच को लेकर 19 सैंपल लिए गए है, फिलहाल रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। सर्वे के दौरान वीरवार को 9 घरों में लारवा मिला है। अब तक विभाग 750235 जगहों पर सर्वे कर चुका है और 3251 जगहों पर लारवा मिला है। अधिकारियों के मुताबिक घरों के अंदर लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग को लेकर शहर में खानापूर्ति
स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग का जिम्मा नगर परिषद और नगर पालिका को दे रखा है। लेकिन कर्मचारी फॉगिंग को लेकर खानापूर्ति कर रहे है। जहां डेंगू पीड़ित मरीज मिल रहे है वहीं पर नगर परिषद फॉगिंग करवा रहा है, इसके अलावा कोई शेड्यूल नहीं बनाया गया है। गांवों में पंचायतें न होने के चलते फॉगिंग की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है।

कोट
जिले में डेंगू के पांच नए केस मिले है। डेंगू को लेकर विभाग सर्वे करवा रहा है और लारवा मिलने पर उसे नष्ट भी करवाया जा रहा है। लोगों को भी डेंगू को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed