फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   five days, JCB will have removed encroachments, fatehabad news

पांच दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो चलेगी जेसीबी

Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
five days, JCB will have removed encroachments, fatehabad news
मेन थाना रोड पर बाजार के अंदर सड़क पर खड़ी कारें। - फोटो : fatehabad
शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों की अब खैर नहीं है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी शहर में दोबारा नियुक्ति के बाद शुरू से ही सख्ती के मूड में हैं। उन्होंने बाजार के दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन पांच दिनों में भी अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो नगर परिषद की ओर से बाजारों में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में कूड़ा-कर्कट फैलाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी जारी की है कि अगर उन्होंने नप द्वारा निर्धारित स्थान या ट्रैक्टर-ट्राली में कचरा नहीं डाला तो सौ रुपये से पांच हजार रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। जुर्माने की यही व्यवस्था अतिक्रमण करने वालों पर भी लागू रहेगी।
विज्ञापन


थाना रोड, हंस मार्केट में अतिक्रमण सबसे अधिक
शहर के मेन बाजार में थाना रोड से जवाहर चौक तक और बस स्टैंड के पीछे हंस मार्केट में सबसे अधिक अतिक्रमण किया गया है। थाना रोड पर लगभग हर दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे सामान निकालकर रखा हुआ है। दूसरी ओर, हंस मार्केट की व्यवस्था तो शहर में सबसे खराब है। यहां पहले सब्जी की रेहड़ियां लगती थीं, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल रहने से प्रशासन ने सब्जी की रेहड़ियों को यहां से हटवाया। लेकिन आजकल यहां पर जूते बेचने वाले और गर्म कपड़े बेचने वालों ने अपनी स्टालें लगा ली हैं।
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग सिर्फ नाम की, बाजारों में खड़े रहते हैं कारों के काफिले
थाना रोड़ पर मल्टीलेवल पार्किंग बनने के बाद भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। अफसरी ढिलाई के कारण मल्टीलेवल पार्किंग सफेद हाथी बनकर रह गई है। सीएम द्वारा शुभारंभ के चार माह बाद भी नगर परिषद के अधिकारी इसका ठेका अलॉट नहीं कर सके हैं। ऐसे में बड़े और चार पहिया वाहनों को मेन बाजार में जाने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि कुछ लोगों ने स्वैच्छिक रूप से यहां गाड़ियां जरूर खड़ी की हुई हैं, लेकिन इनमें अधिकतर आसपास के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेन रोड पर बने दो ब्लॉक
फव्वारा चौक से अंदर की ओर ब्लॉक में पार्किंग के लिए व्यवस्था बेहतर की गई है। इसमें दुकानदारों का योगदान भी सराहनीय है। दरअसल इस ब्लॉक के प्रांगण में बीचोंबीच पार्किंग बनाई गई है, जिसमें बाइक और कारों के लिए पहले से ड्राइंग के जरिए पार्किंग स्पेस निर्धारित किए गए हैं। वहीं, इसके बिल्कुल आगे, नप कार्यालय के सामने स्थित मोबाइल मार्केट में स्थिति अलग हैं। यहां बाइक, गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं। 


नप के ईओ ओपी सिहाग ने कहा कि हय काम करना जरूरी है क्योंकि अवैध अतिक्रमण से शहर की सुंदरता खराब हो रही है। इसको सही करना ही प्राथमिकता है। अगर कोई नहीं मानेगा तो तुरंत जुर्माने की व्यवस्था भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed