फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First the heat, then dusty winds; district's electricity consumption crosses the 10-million-unit mark

Fatehabad News: पहले गर्मी फिर चली धूलभरी हवा, जिले में बिजली खपत एक करोड़ यूनिट के पार

Sun, 28 Jun 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
First the heat, then dusty winds; district's electricity consumption crosses the 10-million-unit mark
बिजली निगम में लगा शहर का मुख्य ट्रांसफार्मर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत भी दी और परेशानी भी बढ़ाई। सुबह आसमान में बादल छाए रहने के कारण वातावरण में भारी उमस रही जिससे लोग पसीने से तर-बतर रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

तेज हवाओं से उमस में कुछ कमी आई, लेकिन धूल के गुबार के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग राहत पाने के लिए एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का अधिक उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बिजली निगम के अनुसार इन दिनों फतेहाबाद जिले में प्रतिदिन करीब एक करोड़ 40 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। बढ़ती मांग के चलते बिजली वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है, जिससे कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लो वोल्टेज से प्रभावित हो रही बिजली आपूर्ति
अधिक लोड के कारण बिजली सब-स्टेशनों तक पर्याप्त वोल्टेज नहीं पहुंच पा रही है। जहां 33 केवी की आपूर्ति होनी चाहिए, वहां करीब 29 केवी ही मिल रही है। वहीं 11 केवी फीडरों पर भी निर्धारित क्षमता से कम, करीब 9 केवी बिजली पहुंच रही है। इसका सीधा असर घरेलू बिजली आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। सामान्यतः 240 वोल्ट मिलने चाहिए, लेकिन कई इलाकों में वोल्टेज घटकर 170 से 180 वोल्ट तक पहुंच गया है। कम वोल्टेज और अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर तथा बिजली लाइनें ओवरलोड हो रही हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
-------
लो वोल्टेज होने से नहीं चल रहे उपकरण
अघोषित कटों के साथ-साथ लो-वोल्टेज के कारण लोगों के बिजली उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। कई स्थानों पर पानी की मोटर पर्याप्त दबाव से नहीं चल रही हैं जबकि एसी और कूलर भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे। इससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की बढ़ती मांग और लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए लोगों को आने वाले दिनों में भी बिजली आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

---------
प्रदेश में मौसम 2 जुलाई तक आंशिक बादलवाही तथा हवाओं की दिशा में बदलाव रहने की उम्मीद है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दो जुलाई के बाद ही बारिश की भी संभावना बन रही है जिससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।

बिजली निगम में लगा शहर का मुख्य ट्रांसफार्मर। संवाद

बिजली निगम में लगा शहर का मुख्य ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed