फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First meeting of Payment Approval Committee today, doubt over arrival of members

Fatehabad News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की पहली बैठक आज, सदस्यों के पहुंचने पर संशय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
First meeting of Payment Approval Committee today, doubt over arrival of members
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को पेमेंट अप्रूवल कमेटी की पहली बार बैठक होने जा रही है। दोपहर तीन बजे ये बैठक होगी। जिसमें प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा, पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य रमेश गिल्होत्रा शामिल होंगे। बैठक में तकनीकी शाखा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बिलों के भुगतान से पहले कमेटी की सहमति ली जाएगी। कमेटी बिलों पर मोहर लगाएगी तो एजेंसी को भुगतान होगा। हालांकि बैठक में सदस्यों के पहुंचने को लेकर संशय है।
विज्ञापन

हालांकि इस बैठक में संबंधित वार्ड के पार्षदों को नहीं बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित पार्षदों से पहले सहमति ली जा चुकी है। हालांकि संबंधित वार्ड के पार्षद की सहमति जरूरी है और वह भी सदस्य हैं। पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य 6 फरवरी को चुना गया था। पार्षद रमेश गिल्होत्रा को एक साल के लिए कमेटी का सदस्य चुना जा चुका है। हालांकि ये बैठक हर 10 दिन में एक बार होनी जरूरी है जबकि नगर परिषद में ये बैठक दो माह बाद होने जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में विकास कार्य के कई बिलों पर बन सकती है असहमति
नगर परिषद की तकनीकी शाखा बैठक में विकास कार्य से संबंधित बिल पेश करेगी। इन बिलों पर कमेटी विचार करेगी और इसके बाद सहमति देगी। हालांकि बैठक में कई बिलों पर असहमति भी बन सकती है। करीब 55 से 60 लाख रुपये के बिल पेश किए जाने है। नगर परिषद प्रधान कई विकास कार्यों पर विरोध जता चुके हैं। ऐसे में अब उनके सामने बिल पेश किया जाता है तो वह इसको लेकर विरोध कर सकते है। हालांकि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच चला रहा मनमुटाव खत्म हो चुका है। बिलों पर दोनों एक-साथ फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शाखा तैयार कर चुकी है मॉनिटरिंग रिपोर्ट
तकनीकी शाखा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बिल तैयार हो चुके हैं। इनकी मॉनिटरिंग रिपोर्ट भी तैयार होने का दावा किया गया है। यहां तक अधिकारी बिलों पर अपनी सहमति के लिए हस्ताक्षर भी कर चुके हैं। लेकिन अंतिम फैसला पेमेंट अप्रूवल कमेटी ने लेना है।

कोट
पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक सोमवार को होने जा रही है। इस बैठक में कमेटी सदस्य शामिल होंगे। विकास कार्यों के बिलों के भुगतान से पहले कमेटी के सदस्यों की सहमति लेना अनिवार्य है। इसी के चलते ये बैठक होगी।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed