फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First death in the district due to black fungus, mechanic of village Kirdhaan dies

ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत, गांव किरढ़ान के मैकेनिक ने तोड़ा दम

Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
First death in the district due to black fungus, mechanic of village Kirdhaan dies
जिले में ब्लैक फंगस के चलते पहली मौत हो गई है। गांव किरढ़ान के ब्लैक फंगस पीड़ित 40 वर्षीय मैकेनिक ने दम तोड़ दिया है। उनका तीन दिन पहले ही नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल प्रशासन ने अग्रोहा रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे अग्रोहा की बजाय सिरसा ले गए। मगर वह कोमा में जा चुका था। इसके चलते परिजन घर ले गए। शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ दिन पहले उसमें कोरोना के लक्षण थे। वह गांव में बिना डिग्री इलाज करने वाले से ही दवा लेता रहा। इसके बाद उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। उसे परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। ब्लैक फंगस के लिए ईएनटी डॉ. जयप्रकाश को जिला नोडल अधिकारी बनाया हुआ है। उनकी देखरेख में जांच के बाद ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। बुधवार को ईएनटी डॉ. जेपी की निगरानी में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर ब्लैक फंसग हटा दिया था। इसके बाद भी उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसलिए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। बताया गया है कि उस समय वह कोमा में था। परिजन अग्रोहा की बजाय उसे पहले सिरसा और फिर घर ले गए। घर पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दो बेटियों का पिता था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार मृत मैकेनिक फ्रिज आदि ठीक करने का काम करके अपना गुजारा कर रहा था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी दस साल की है, जबकि दूसरी पांच साल की है। परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा बेहतर नहीं है। ऐसे में इन बेटियों सहित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी हो गया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि
अब तक जिले में पांच मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। पांचवें मरीज के तौर पर गांव जांडवाला सोत्तर की एक 60 वर्षीय महिला में पुष्टि हुई है। उसे अग्रोहा भेज दिया गया है। कुल पांच में से एक शख्स की मौत हो चुकी है। बाकी के चार में से दो रोहतक में हैं और दो अग्रोहा में भर्ती हैं। बताया गया है कि एक महिला ठीक होकर घर लौट चुकी है जोकि भोडियाखेड़ा की है।
अस्पताल में चार बेड निर्धारित
नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए चार बेड निर्धारित किए हैं। वहीं दिशा निर्देश ये भी हैं कि गंभीर मरीजों को अग्रोहा रेफर करना है। फतेहाबाद में केवल ईएनटी विशेषज्ञ को सर्जरी की अनुमति मिली है। गंभीर मरीजों का ऑपरेशन अस्पताल में नहीं हो सकता।

बयान ---
हमें सूचना मिल चुकी है कि किरढ़ान के शख्स की ब्लैक फंगस के चलते मौत हो चुकी है, जिसे यहां से रेफर किया गया था। फिलहाल यहां पर उपचार की सुविधा नहीं है। इसलिए मरीजों को अग्रोहा रेफर किया जा रहा है।
- डॉ. जय प्रकाश, ईएनटी व नोडल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed