{"_id":"6725213ad8260f1780060734","slug":"firing-entered-the-house-on-the-night-of-diwali-father-and-daughter-were-shot-case-registered-against-the-couple-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124398-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दीपावली की रात घर में घुसकर की फायरिंग, बाप-बेटी को लगी गोली, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दीपावली की रात घर में घुसकर की फायरिंग, बाप-बेटी को लगी गोली, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 02 Nov 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी व्यक्ति हमले के बाद अस्पताल में उपचारधीन
फतेहाबाद। शहर के अग्रवाल कॉलोनी में दीपावली की रात एक घर में घुसकर दंपती व दो युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से बाप-बेटी को गोली लग गई। जान बचाने के लिए भागे युवक पर भी फायरिंग की गई।
घायल बाप-बेटी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।किरयाना की दुकान के बाहर हुए विवाद की रंजिश में हमला करने का आरोप है। मामले में शहर पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के जिला सहरसा हाल अग्रवाल कॉलोनी निवासी उदय कुमार की शिकायत पर आरोपी अंजलि कॉलोनी रूपम और उसके पति पीयूष और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं वारदात के बाद अग्रवाल कॉलोनी में रात को हड़कंप की स्थिति रही। आरोपियों द्वारा गली में खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है। शुक्रवार को सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में उदय कुमार ने बताया कि वीरवार रात को पिता दिनकर रंगोली पैलेस के पास किरयाना की दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। इस दौरान दुकान पर अंजलि कॉलोनी रूपम और पीयूष चौहान आए थे।
विज्ञापन
महिला रूपम ने पिता को सामान उठाकर देने के लिए कहा और पिता ने कहा कि वह दुकानदार से सामान मांगे। इस बात को लेकर महिला रूपम और पीयूष ने पिता को थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर रात को मैं व माता-पिता महिला रूपम से थप्पड़ मारने का कारण पूछने के लिए उसके घर गए और इस बात को लेकर बहस हो गई।
- यूपी नंबर की गाड़ी में आए थे आरोपी
शिकायत के अनुसार आरोपी महिला रूपम और उसका पति पीयूष व दो अन्य युवक यूपी नंबर की गाड़ी में घर आए। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी। जब वह साइड में हुआ तो बहन चंदा देवी के हाथ में लग गई और दूसरी गोली पिता के दाहिने कान पर लगी। जब वह जान बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने पीछे गाड़ी दौड़ाकर दो फायर भी किए।
- मामले में उदय कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में शहर पुलिस और सीआईए टीम जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय, फतेहाबाद।