{"_id":"3f7042a0e17604a6211e4a937231db1c","slug":"firing-by-animal-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा तो कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा तो कर दी फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो सेवकों ने मंगलवार अल सुबह नाका लगाकर बैलों से भरा एक ट्रक रोकने की कोशिश की तो ट्रक पर सवार लोगों ने गो रक्षक दल के सदस्यों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ट्रक गो रक्षकों के नाके तोड़ते हुए भागने लगा। इस पर गो रक्षक दल के सदस्यों ने कार से ट्रक का पीछा किया तो ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
विज्ञापन
कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रतिया में गो रक्षक दल और पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को काबू कर लिया। लेकिन पशु तस्कर भागने में सफल रहे।
इस पर गो रक्षक दल के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों का आरोप था कि पुलिस की हीलाहवाली के कारण तस्कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के तीन नामजद आरोपियों सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता नियम, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कार पलटने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रक से 15 बैलों को मुक्त करा रतिया की गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।
सोमवार रात को बैलों से भरा एक ट्रक अमृतसर से यूपी के लिए चला था। सूचना मिलने पर पशु तस्करों की धरपकड़ को पंजाब के पातड़ा, खनौरी, मूनक सहित हरियाणा के टोहाना, जाखल, कुलां आदि स्थानों के गो रक्षक सदस्यों ने नाके लगा दिए।
बैलों से भरा ट्रक जगह-जगह गो रक्षक सदस्यों द्वारा लगाए गए नाके तोड़ता गया। पातड़ा के गो रक्षक सदस्य कार पर सवार होकर जब ट्रक का पीछा कर रहे थे तो ट्रक में सवार लोगों ने फायरिंग कर दी।
कार के नजदीक पहुंचने पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई और चार सदस्य घायल हो गए। इसके बाद पशु तस्कर मूनक व जाखल का नाका तोड़ते हुए कुलां की तरफ आ गए।
कुलां में टोहाना व खनौरी के गो रक्षक दलों ने नाका लगा रखा था। पशु तस्करों ने यहां भी फायरिंग कर नाके को तोड़ दिया और ट्रक को रतिया की तरफ भगा लिया। सदस्यों ने इसकी सुचना रतिया गो रक्षक दलों को दी। रतिया के गो रक्षक दल ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस और गो रक्षक दल ने घेराबंदी कर ट्रक को काबू कर लिया। घेराबंदी के दौरान ट्रक में सवार करीब आधा दर्जन लोग फरार हो गए। बताया गया है कि जब तस्कर फरार हो गए तो टोहाना के सदस्य ट्रक को टोहाना ले जाने लगे इस पर रतिया पुलिस व टोहाना के सदस्यों में भारी विवाद और हाथापाई भी हो गई।
इसमें टोहाना गो रक्षक दल के सदस्य रोबिन घायल हो गया, जिसे पहले रतिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे टोहाना रेफर कर दिया गया।
सदस्यों का आरोप है कि रतिया पुलिस ने तस्करों को भगा दिया और गो रक्षकाें के साथ मारपीट की, जिसके विरोध में गो रक्षकों राकेश सैनी, गौरव, सचिन आदि ने रतिया पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते उक्त लोग फरार हो गए। इसको लेकर काफी देर तक गो रक्षक सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। बाद में नायब तहसीलदार कर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। रतिया के गो रक्षक सदस्य बैलों से भरे ट्रक को गोशाला में ले गए।
ट्रक से 14 बैलों को मुक्त करा गोशाला के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने गो रक्षक दल के सदस्यों के बयान दर्ज किए।
टोहाना गो रक्षक गौरव की शिकायत पर यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के इंतजार (जिजाना), नुशात (लोई), सदीक (सरताना) सहित करीब आधा दर्जन लोगों खिलाफ धारा 3, 4, 4ए, 8सी, 11, 59, 60, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व 285 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की मिलीभगत से हो रही तस्करी
पंजाब के खनौरी के गो रक्षक दल के प्रधान सुभाष खनौरी, सतीश खनौरी, पप्पू खोबड़ा, पातड़ा के मुकेश, हरबंस, टोहाना के प्रधान राकेश सैनी, गौरव, सचिन, राजेश, विनोद, चिराग शर्मा, प्रधान राकेश सैनी का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही पंजाब से पशु तस्कर उत्तरप्रदेश तक पहुंच जाते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।