{"_id":"680fbf8505afbb158301abd9","slug":"fireworks-were-burst-on-bullet-bike-four-people-were-fined-rs-53000-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132977-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुलेट बाइक पर बजाए पटाखे, चार के 53 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुलेट बाइक पर बजाए पटाखे, चार के 53 हजार के चालान
Mon, 28 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बुलेट की चैकिंग करता यातायात पुलिस का कर्मचारी। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद। पुलिस की टीमों ने साेमवार को हुड़दंगबाजी करने व बुलेट पटाखा बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के मामले में चार बुलेट मोटसाइकिल के चालान काटे हैं। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे चलाने व अन्य धाराओं के तहत तीन के 10-10 हजार व एक का 23 हजार रुपये का चालान किया है।
पुलिस टीमों ने सोमवार को अभियान के दौरान करीब 100 वाहन चालकों के चालान किए हैं। यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि चालकों ने मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने वाले ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट के कुल 100 चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पहली बैठक के दौरान ही बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों के संबंध में सख्त आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद जिला पुलिस इन आदेशों का अब सख्ती से पालन करते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
अतिक्रमण के लिए की गई सख्ती
पुलिस विभाग ने बाजार में अतिक्रमण के लिए भी सख्ती की है। फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में पुलिस विभाग अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर रहा है। फतेहाबाद में पुलिस की सख्ती के बाद हंस मार्केट में रेहड़ियों को फुटपाथ के किनारे लगाया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी ने थाना रोड के दुकानदारों को भी नोटिस जारी किए है। शाम के समय यहां पर जाम की स्थिति रहती है।