फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fireworks were burst during the Srimad Bhagwat Katha to mark the birth anniversary of Lord Krishna

Fatehabad News: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर की आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fireworks were burst during the Srimad Bhagwat Katha to mark the birth anniversary of Lord Krishna
भूना।ढाणी गोपाल में श्रीमद् भागवत कथा में उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
भूना। गांव ढाणी गोपाल स्थित बाबा हरनाम गिरी डेरा में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही जन्म प्रसंग का वर्णन हुआ, कथास्थल पर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और परिसर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




कथावाचक साध्वी शांतिपुरी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाललीला का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा धनवान वही है, जो तन, मन और धन से सेवा व भक्ति करता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति केवल निष्कपट प्रेम और समर्पण से ही संभव है। पूतना चरित्र का उल्लेख करते हुए साध्वी शांतिपुरी ने बताया कि राक्षसी ने बालकृष्ण को विषपान कराने के उद्देश्य से स्तनपान कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने स्तनपान करते-करते ही उसका वध कर उद्धार कर दिया।
विज्ञापन


इसके पश्चात माता यशोदा ने पंचगव्य से श्रीकृष्ण का स्नान कराया। साध्वी ने गो सेवा, गायत्री मंत्र जाप और गीता पाठ को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि गोसेवा से 33 करोड़ देवी-देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने आगे बताया कि पृथ्वी ने गाय का रूप धारण कर भगवान से रक्षा की गुहार लगाई थी। तब श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर पृथ्वी का उद्धार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी खाने के प्रसंग में जब गोप बालकों ने यशोदा माता से शिकायत की, तो माता ने श्रीकृष्ण से मुख खोलने को कहा। जैसे ही उन्होंने मुख खोला, माता ने उसमें संपूर्ण सृष्टि के दर्शन किए और उनकी दिव्यता को नमन किया। कथा में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के श्रीश्री 1008 महंत संतपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सरपंच रेशमा गोदारा, पूर्व सरपंच हनुमान सिंह पूनिया, नंबरदार जगदीश चंद्र फगेड़िया, मास्टर सुरेंद्र खीचड़, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed