Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fireworks spoil the air quality of the district

Fatehabad News: आतिशबाजी ने बिगाड़ी जिले की हवा की सेहत

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fireworks spoil the air quality of the district
फतेहाबाद में एंटी स्मोग गन पानी का छिड़काव करतते हुए संवाद
फतेहाबाद। दिवाली पर पटाखों और खेतों में जलाई जा रही पराली के धुएं से जिले की हवा प्रदूषित हो गई। रविवार रात वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 304 तक पहुंच गया। रातभर आसमान में धुएं की चादर छाई रही। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर नगर परिषद ने शहर में पानी का छिड़काव कराया। इसके साथ ही एंटी स्मॉग गन चलाकर हवा में मौजूद धूल और प्रदूषित कणों को कम करने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने रात 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद रात एक बजे तक आतिशबाजी जारी रही।
विज्ञापन

इससे प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। देर रात हवा चलने से प्रदूषित कणों का फैलाव हुआ। इसका असर सोमवार सुबह एक्यूआई पर दिखाई दिया। सुबह 10 बजे यह घटकर 164 पर आ गया। हालांकि हवा की गुणवत्ता तब भी संतोषजनक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चार जगहों पर जली पराली
पटाखों के साथ पराली जलाने की घटनाओं ने भी प्रदूषण की समस्या को गंभीर बनाया। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरसेक के माध्यम से अब तक आग लगने की 10 लोकेशन मिली हैं। रविवार रात जिले के जाखल में दो और टोहाना में दो स्थानों पर पराली जलाई गई। दिवाली पर आतिशबाजी और खेतों में पराली जलाने की घटनाओं ने मिलकर हवा को और जहरीला कर दिया। प्रशासन के आदेशों और जागरूकता अभियानों के बावजूद नियमों की अनदेखी से प्रदूषण पर नियंत्रण की कोशिशों को झटका लगा।

-----------
अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी
हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में जलन, खुजली, पानी आने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण आंखों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं। इससे अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। बचाव के लिए सुबह-शाम प्रदूषण अधिक होने पर बाहर निकलने से बचें। जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें। आंखों को बार-बार न रगड़ें और साफ पानी से धोएं। पर्याप्त पानी पीएं, घर की खिड़कियां बंद रखें तथा सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed