फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Firefighters threaten to extend strike for three more days

Fatehabad News: दमकलकर्मियों ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ाने की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Firefighters threaten to extend strike for three more days
अग्रिशमन कर्मचारियों की हड़ताल में किसान सभा सदस्य नारेबाजी करते हुए। स्त्रोत : संवाद
फतेहाबाद। जिले के दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। सरकार और कर्मचारी संघ के बीच हुई बैठक में सहमति नहीं बन पाई। दमकलकर्मियों की यूनियन ने अब इस हड़ताल को अगले तीन दिनों के लिए और बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हड़ताल स्थल पर इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की सुरक्षा करते हैं सरकार उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति गंभीर नहीं है। आग बुझाते हुए जान गंवाने वाले दमकलकर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी तुरंत दी जाए।
विज्ञापन

-------------
दमकलकर्मियों की हड़ताल को किसान सभा का समर्थन

भट्टू कलां। अग्निशमन विभाग भट्टूकलां के कर्मचारियों की हड़ताल के छठे दिन सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया गया। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दमकल कर्मियों की लंबित मांगों को न मान कर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अग्निशमन कर्मचारियों की मांगे तुरंत मानकर उनके पत्र जारी करना चाहिए, ताकि इस फसली सीजन के समय आग से नुकसान होने पर बचाया जा सके। इस दौरान धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिवकुमार, रामपाल, रहमतुल्ला, गंगा सिंह, पवन, विनोद, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दमकलकर्मियों की हड़ताल जारी

रतिया। मांगें पूरी नहीं होने पर दमकलकर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। जिला प्रधान रघुबीर सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग के कार्यालय में चल रही हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, रघुवीर सिंह, शैलेंद्र, सुरेश कुमार, संजय कुमार, सतवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed