{"_id":"627fec1d9407ba033c50569a","slug":"fire-scorching-heat-in-46-degree-temperature-weather-will-change-after-two-days-fatehabad-news-hsr6316830181","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 डिग्री तापमान में आग उगलती गर्मी, दो दिन बाद बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 डिग्री तापमान में आग उगलती गर्मी, दो दिन बाद बदलेगा मौसम
विज्ञापन
जीटी रोड से भीषण गर्मी में खाली ई-रिक्शा लेकर जाता चालक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में लगातार गर्मी आग उगल रही है। 46 डिग्री तापमान में दोपहर के समय के तो लोगों का धूप में निकलना भी दुर्भर हो गया है। शिखर दोपहरी में मुख्य मार्गों पर भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि, मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार दिन के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मई महीने का सामान्य तापमान दिन में 40 से 42 डिग्री जबकि रात्रि में 21 से 23 डिग्री होता है जबकि पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इस दौरान रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रही है। इस दौरान लगातार दिन में लू भी चली। इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का ज्यादा प्रभावी न होना रहा।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 16 मई तक मौसम गर्म व खुश्क बना रहेगा। 16 मई देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव होगा। हवाएं पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इससे 16 मई रात्रि को धूल भरी हवाएं चलने तथा 17 मई को हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।