फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire in the pharmacy

शॉर्ट सर्किट के कारण कीटनाशक दवाइयों के गोदाम में लगी आग

Sat, 08 Aug 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in the pharmacy
जाखल के गांव शकरपुरा में एक पेस्टीसाइड दवाइयों के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखी पेस्टीसाइड दवाइयां जलकर राख हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर इस पर काबू पाया। आगजनी में करीब 3 लाख का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन

गांव शकरपुरा निवासी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में ही उसकी किसान एग्रीकल्चर स्टोर के नाम से पेस्टीसाइड की दुकान है। इसके सामने ही उसने दवाइयों का एक गोदाम बना रखा है। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे जब वह पास की ढ़ाणी में काम से गया हुआ था तो पीछे से उसे जानकारी मिली कि गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। दुकान के पास ब्लॉक समिति जाखल वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रामफल मौजूद रहे। जिन्होंने गोदाम के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। गांव वासी व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत गोदाम के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर लगी आग को पास के ही जोहड़ से पानी लाकर बुझाना शुरू कर दिया। आधा घंटा तक चली इस आगजनी में गोदाम के अंदर रखी हुई पेस्टीसाइड दवाइयां जलकर राख हो गई। घटना में 3 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed