Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ABVPs Bhuna College unit announced; Snehlata appointed president and Pankaj as secretary.

Fatehabad News: अभाविप की भूना महाविद्यालय इकाई घोषित, स्नेहलता अध्यक्ष और पंकज बने मंत्री

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVPs Bhuna College unit announced; Snehlata appointed president and Pankaj as secretary.
भूना।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय महाविद्यालय भूना की नई इकाई की टीम। प्रवक्त
भूना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से राजकीय महाविद्यालय भूना की नई इकाई की घोषणा की गई। इसमें स्नेहलता को इकाई अध्यक्ष और पंकज कुमार को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


घोषित कार्यकारिणी में भाविका व श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, विवेक व हिम्मत को सहमंत्री, राजीव को एसएफडी संयोजक तथा आदित्य को एसएफडी सह संयोजक बनाया गया। इसी प्रकार खुशबू को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, जबकि बबिता व मोनिका को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। सुंदर को खेलो भारत संयोजक और मौसम को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं अनिशा को एसएफएस संयोजक, खुशबू रानी को एसएफएस सह संयोजक, प्रियांशु को एनएसएस संयोजक तथा संदीप को एनएसएस सह संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. रानी, दिव्या, ज्योति, मनीषा, ममता और अमनदीप को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर फतेहाबाद विभाग संयोजक बलविंद्र ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर मंत्री कैफ, नगर सहमंत्री अक्षय शर्मा, नगर कार्यालय मंत्री कपिल बिश्नोई, निखिल बोस्ती, प्रियंका, कु. ममता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed