फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire in the generator of the tower on the roof of the house

Fatehabad News: मकान की छत पर लगे टावर के जनरेटर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire in the generator of the tower on the roof of the house
फतेहाबाद। शहर की खेमा खाती रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाली में स्थित एक मकान के ऊपर लगे मोबाइल टावर के जनरेटर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में धुआं देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तंग गली होने के कारण आगे नहीं पहुंच पाए। इस पर कर्मचारियों को बड़ी पाइप लाकर आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

खेमा खाती रोड पर अशोक नगर को जाने वाले ऊंचाई वाले रास्ते पर एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगा है। यहां पर जनरेटर भी रखा गया है। सोमवार शाम को बिजली न होने के कारण जनरेटर पिछले एक घंटे से चल रहा था। इस दौरान स्पार्किंग के कारण एकाएक उसमें आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के निवासियों ने इस मोबाइल टावर के लिए विरोध भी जताया है। उनका आरोप है कि आबादी वाले क्षेत्र में टावर तो लगा दिया गया, लेकिन इससे उनको हमेशा हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed