फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fire in shop, goods burned, fatehabad

होलसेल दुकान में आग लगने से जला सामान

Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire in shop, goods burned, fatehabad
शोरूम में लगी आग के बाद जला सामान - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में रविवार देर रात को शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग की लपटें बाहर तक आती हुई दिखी। पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा कास्मेटिक, इलेक्ट्रानिक व किरयाणा का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से होलसेल की दुकान है। दुकान मालिक मोहित ने बताया कि उनके पास कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रानिक व किरयाणा सामान से संबंधित ब्रांडेड कंपनियों की एजेंसी है। आग लगने से ट्यूब लाइट, कास्टमेटिक और किरयाणा का सामान जल गया। रविवार शाम को वह अच्छी तरह से दुकान बंद करके गया था, रात को सूचना मिली की आग लग गई।
विज्ञापन

सिलिंडर भरा होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए रखा गया था, रविवार को कर्मचारी डिलीवरी देने के लिए भी आया था। लेकिन कॉपी न होने के कारण रिफिल नहीं हो पाया, अगर सिलिंडर भरा हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग लगने की घटना के बाद रात को निगम ने बिजली सप्लाई काट दी। दोपहर करीब दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। आसपास के लोगों के लगे सीसीटीवी कैमरे भी आग की लपटों के कारण खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed