फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire in a moving car in Fatehabad, car got burnt, driver saved his life by jumping

फतेहाबाद में चलती कार में लगी आग: धू-धू कर जल गई पूरी गाड़ी, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sat, 06 Apr 2024 06:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

फतेहाबाद में सिरसा- चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर एक कार में अचानक आग  लगई। जिसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire in a moving car in Fatehabad, car got burnt, driver saved his life by jumping
कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में सिरसा- चंडीगढ़ स्टेट हाईवे 2 पर भूना शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर खासा पठाना गांव के नजदीक टोयोटा प्राडो कार शनिवार की दोपहर बाद अचानक आग का गोला बन गई। कार अचानक धू-धू कर कार जल उठी तो स्टेट हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आगजनी की घटना को लेकर तुरंत मार्केट कमेटी भूना की फायर बिग्रेड की गाड़ी को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए मोबाइल फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन रमेश कुमार वर्मा, फायर ऑपरेटर पवन कुमार व राममेहर सिंह और डाइवर नरेंद्र कुमार आदि  कुछ ही मिनट के बाद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद जिला हिसार के गांव घिराय निवासी राकेश शर्मा अपने बहनोई हिसार के सेक्टर 9/11 निवासी राजू शर्मा की टोयोटा प्राडो कार नंबर पीबी 23 जे 4343 को चला कर भूना से उकलाना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही वह शहर से ढाई किलोमीटर दूर पहुंचा तो खासा पठाना गांव के नजदीक चलती कार में वायरिंग शॉर्ट होने के कारण अचानक आग लग गई। कार चालक राकेश शर्मा ने रफ्तार को काबू करके तुरंत छलांग लगा दी। इसलिए आगजनी की घटना में वह बाल- बाल बच गया।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।लेकिन कार पूरी तरह से खाक हो गई है। कार के मालिक राजू शर्मा ने बताया कि टोयोटा प्राडो कार पंजाब से 40 लाख में कुछ दिनों पहले ही खरीदकर लाए थे। आग के कारण कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मगर जनहानि होने से बच गई। इस संबंध में एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने रपट दर्ज करके स्टेट हाईवे से जल चुकी कार को क्रेन की मदद से उठा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed