फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire department is facing shortage of staff, there may be trouble in wheat season

Fatehabad News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा दमकल विभाग, गेहूं के सीजन में हो सकती है परेशानी

Mon, 13 Mar 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire department is facing shortage of staff, there may be trouble in wheat season
फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़ी गाड़ियां।
फतेहाबाद। गर्मी का मौसम परवान चढ़ने लगा है। खेतों में गेहूं कटाई का दौर भी शुरू होने वाला है। गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग के पास स्टाफ की कमी है। फिर भी अधिकारियों का दावा है कि जितने कर्मचारी हैं, उनके जरिये बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। आमजन को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दरअसल फतेहाबाद दमकल विभाग के पास इस समय छह गाड़ियां मौजूद हैं। इनमें एक छोटी गाड़ी व पांच बड़ी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से तीन गाड़ियां हाल ही में विभाग को मिली हैं। दमकल विभाग के बेड़े में गाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन कर्मचारियों की कमी जरूर है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर एक गाड़ी में छह कर्मचारियों का होना जरूरी होता है। इनमें एक ड्राइवर व पांच फायरमैन शामिल होते हैं। आठ घंटे की एक शिफ्ट पर छह कर्मचारियों का होना अति आवश्यक है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। ऐसे में विभाग के पास छह गाड़ियों पर तीन शिफ्टों के लिए 108 कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन विभाग के पास केवल 34 कर्मचारी ही इन तीन शिफ्टों के लिए हैं। इनमें से भी तीन कर्मचारी कौशल रोजगार योजना के तहत विभाग को मिले हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दमकल विभाग पहले स्थानीय निकाय विभाग के अधीन आता था। ऐसे में स्थानीय निकाय विभाग के पास ही दमकल विभाग के बिलों को पास करने की पावर थी। अब दमकल विभाग को राजस्व विभाग के अधीन कर दिया गया है और फायर ऑफिसर के पास डीडी पावर भी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के सीजन में बदलेंगे शिफ्ट
फिलहाल दमकल विभाग के पास 34 कर्मचारी हैं, ऐसे में गेहूं के सीजन में विभाग ने आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए योजना बनाई है। विभाग एक अप्रैल से तीन शिफ्टों के बजाय कर्मचारियों की 12-12 घंटे की दो शिफ्ट करेगा, ताकि स्टाफ पूरा रहे और समय पर आगजनी पर काबू पाया जा सके।

किसान बरतें यह सावधानियां
दमकल विभाग ने गेहूं कटाई के सीजन के चलते एडवाइजारी भी जारी की है, जिसके तहत किसान खेतों में ट्रांसफार्मर के आस पास सफाई रखें। खेतों में बने होद में 24 घंटे पानी भरा रखें। वहीं रिपर या कंबाइन पर काम करते समय पानी की बाल्टी व रेत साथ में रखें।


गेहूं के सीजन में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग तैयार है। गर्मी में तापमान बढ़ने पर अक्सर आगजनी होती हैं। संकरी गलियों में जाने के लिए हमारे पास छोटी गाड़ियां हैं। पांच बड़ी गाड़ियां भी हैं। एक अप्रैल से कर्मचारियों की तीन शिफ्टों को घटाकर दो शिफ्ट की जाएगी।
जयनारायण, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed