{"_id":"6568c26d03f9fae27202cbf4","slug":"fire-broke-out-in-straw-bales-kept-in-the-store-center-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-9086-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में लगी आग
विज्ञापन
पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली में लगी आग।
कुलां (फतेहाबाद)। गांव रत्ताथेह के पास मूसाखेड़ा रोड पर बने पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में वीरवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही समय बाद इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी औैर क्षेत्र में धुआं फैल गया। सूचना पाकर जिले के विभिन्न केंद्रों से दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से भी पराली की गांठों को उठाकर अलग किया गया, ताकि आग आगे न बढ़ सके। आग लगने से पराली की 11 हजार गांठें जल गई हैं।
जानकारी के अनुसार, मूसाखेड़ा रोड़ पर रत्ताथेह गांव के समीप सड़क किनारे कैथल की सीएल रेलएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कई एकड़ भूमि में पराली स्टोर केंद्र बनाया हुआ है। जहां किसानों के खेतों से पराली की गांठें लाकर एकत्रित की जाती है। सुबह करीब साढ़े चार बजे पराली की गांठों में अचानक आग लगी नजर आई। प्लांट के सुरक्षा प्रहरी गांव मूसाखेड़ा निवासी गुरविंदर सिंह ने पराली के स्टॉक में आग के गुबार को देखा तो तत्काल सूचना डायल 112 व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही धारसूल दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग के भयंकर रूप को देखते हुए जिले के अन्य केंद्रों से भी गाड़ियां मंगवाई गईं। इसके बाद भूना, जाखल व रतिया से अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चार गाड़ियों से कई देर की जद्दोजहद के बाद पराली स्टोर केंद्र में धधकती आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जेसीबी से बची पराली की गांठों को अलग करवाया गया, ताकि बचाव किया जा सके। दोपहर बाद भी पराली की कुछ गांठों में आग धधकती रही। इसके चलते दमकल कर्मचारी शाम तक गांठों को सुरक्षित करने में जुटे रहे।
पांच हजार गांठों को आग से सुरक्षित बचाया
जानकारी के मुताबिक स्टोर केंद्र में रखी पराली की कुल 16 हजार गांठों में 11 हजार गांठें पूरी तरह जल गई हैं। इस घटना से कंपनी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन किया गया है। मगर अग्निशमन कर्मियों की मशक्कत से पराली की पांच हजार गांठों को सुरक्षित बचा लिया गया है।