फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in PLA branch of DC office, bullet hit under the cupboard

Fatehabad News: डीसी कार्यालय की पीएलए शाखा में हुआ फायर, गोली अलमारी के नीचे लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in PLA branch of DC office, bullet hit under the cupboard
फतेहाबाद। उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा में नए खरीदे गए शस्त्र का इंद्राज करवाने पहुंचे धारक से फायर हो गया। गोली फर्श को छूकर अलमारी के नीचे जा लगी। मामले में शहर पुलिस ने सीटीएम कैप्टन प्रमेश की शिकायत पर आरोपी टोहाना के लोहाखेड़ा निवासी कुलजीत सिंह के खिलाफ धारा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला 7 फरवरी का बताया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस को दी शिकायत में सीटीएम ने बताया कि शस्त्र धारक कुलजीत सिंह 7 फरवरी को दोपहर एक बजे कार्यालय की पीएलए शाखा अपने नए क्रय किए गए शस्त्र को दर्ज करवाने अपने साथ लाया था। कार्यालय के द्वारा शस्त्र को इंद्राज करने के आवेदन को स्वीकार करने से पहले पूर्व शस्त्र की संख्या को चेक किया जाता है। जब शस्त्र धारक कार्यालय में अपने शस्त्र को चेक करवाने के लिए आया तो उससे शस्त्र के लोडेड और अनलोडेड की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसके बाद उसने शस्त्र लोडेड बताया। इसके बाद उसे कहा गया कि शस्त्र को अनलोड करने के बाद ही चेक करने के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करें। आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलते समय दरवाजे के पास शस्त्र से फायर कर दिया। जिससे गोली फर्श को छूकर लोहे की अलमारी के निचले भाग में लगी। आरोप है कि धारक ने बिना उसके शस्त्र लाइसेंस पर इंद्राज हुए खरीदे गए शस्त्र से फायर किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed