फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in bushes spread over 10 acres in the new grain market, more than a thousand green trees were burnt

Fatehabad News: नई अनाजमंडी में 10 एकड़ में फैली झाड़ियाें में लगी आग, एक हजार से ज्यादा हरे पेड़ जले

Thu, 24 Apr 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bushes spread over 10 acres in the new grain market, more than a thousand green trees were burnt
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी की खाली जगह में झाड़ियों में लगी  आग। संवाद
फतेहाबाद। शहर की नई अनाज मंडी की खाली पड़ी जगह में फैली झाड़ियों में वीरवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से एक हजार से ज्यादा पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की तीन गाड़ियों पर तैनात 10 कर्मचारी आग को करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा पाए। आग से एक बार तो नई अनाजमंडी में रखीं करीब 50 हजार क्विंटल गेहूं के बैगों पर भी खतरा मंडराया रहा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि बुधवार दोपहर को भी झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बुझा दिया था। वीरवार दोपहर को गर्मी के बढ़ने के बाद आग फिर से फैल गई। अग्निशमन विभाग को फिर से सूचित किया गया, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। वहीं मजदूरों ने इसके साथ रखे गेहूं के बैगों को हटाया ताकि आग अनाज मंडी में रखी गेहूं तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed