फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out at city council's garbage dumping site

नगर परिषद के कचरा डंपिंग साइट पर लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at city council's garbage dumping site
फतेहाबाद के बीघड़ रोड स्थित कूड़ा निस्तारण प्वाइंट पर लगी आग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शुक्रवार शाम को आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। लोगों ने मामले की सूचना नगर परिषद अधिकारियों और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शहर में डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने के बाद नगर परिषद डंपिंग साइट पर पहुंचाता है। यहां पर रोजाना 40 टन कचरा पहुंच रहा है। कचरे के ढेर में शुक्रवार शाम को आग लग गई और आसपास क्षेत्र में धुआं फैल गया। वहीं खेत मालिकों का कहना है कि डंपिंग साइट पर कचरे के ढेर के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी के कारण रोजाना यहां पर आग लगती है और धुआं फैलता है। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को कहा जा चुका है लेकिन आग बुझाने को लेकर यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
बीघड़ रोड पर कचरा डंपिंग साइट पर आग लगी है, गर्मी के कारण कचरे में आग लग जाती है। दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।
-मुकेश शर्मा, सीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed