{"_id":"6299ce432e1504161176525e","slug":"fire-broke-out-at-bus-stand-workshop-of-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना: बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी आग, समय रहते दमकल विभाग ने पाया काबू, वरना होता बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी आग, समय रहते दमकल विभाग ने पाया काबू, वरना होता बड़ा हादसा
Fri, 03 Jun 2022 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:33 PM IST
सार
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार रिहायशी कालोनी के लोग कचरा फेंक देते हैं, जिसके चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
टोहाना में बस स्टैंड वर्कशॉप में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
टोहाना के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड की वर्कशॉप में शुक्रवार को आग लग गई। आग की सूचना के बाद बस स्टैंड में खलबली मच गई। तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यदि आग पर काबू न पाया जाता तो वर्कशॉप में खड़ी 15 बसें जल सकती थी। कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड का फिलिंग स्टेशन था, जिसमें करीबन 1200 लीटर तेल था। उसे भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड की वर्कशॉप में आग लग गई। कर्मचारियों ने सूचना दमकल विभाग को दी। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार रिहायशी कालोनी के लोग कचरा फेंक देते हैं, जिसके चलते यह घटना हुई है। रोडवेज ड्यूटी इंस्पेक्टर सुरेश दहिया ने कहा कि रिहायशी कालोनी के लोगों द्वारा कचरा यहां फेंक दिया जाता है। हो सकता है कि कचरे में कोई चिंगारी आ गई हो, जिसके चलते यह घटना हुई है। विभाग द्वारा उन लोगो को बहुत बार समझाया गया लेकिन वे लोग कचरा फेंकने से मान नहीं रहे हैं। दहिया ने कहा कि वर्कशॉप में अनेक बसें थीं और तेल का स्टॉक था, बड़ा हादसा हो सकता था। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन