फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR will be filed in the case of fraud of Rs 32 lakh in blood bank

Fatehabad News: ब्लड बैंक में गड़बड़ी की दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed in the case of fraud of Rs 32 lakh in blood bank
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में राशि को लेकर गबन मामले में अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया जाएगा। नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने मामले को लेकर एडीए से राय मांगी थी। एडीए से आई रिपोर्ट में कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन अब पुलिस विभाग को पत्र लिखकर मामला दर्ज करवाएगा। अब पुलिस मामला दर्ज करके जांच करेगी कि किस स्तर पर गबन हुआ है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू द्वारा बनाई गई कमेटी जांच के बाद रिपोर्ट दे चुकी है। इसमें करीब 32 लाख रुपये का गबन हुआ है। ये गबन वर्ष 2019 से लेकर 2024 में मामला सामने आने तक हुआ।
विज्ञापन


कमेटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक कर्मचारी जिम्मेदार है। वहीं कमेटी ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को मामले में एडीए से राय लेकर आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा था। नागरिक अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द पुलिस विभाग को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐसे पकड़ में आया मामला

नागरिक अस्पताल प्रशासन को जब बजट की जरूरत पड़ी तो ब्लड बैंक का खाता संभाला गया। उक्त बैंक खाते में राशि नहीं मिली। संबंधित कर्मचारियों से जब पूछा गया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। 9 जुलाई 2024 को मामले की शिकायत तत्कालीन एसएमओ डॉ. सुभाष ने सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन ने कमेटी का गठन किया। जिसमें उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली, डॉ. गुंजन बंसल, लेखाकार अधिकारी रविंद्र को शामिल किया गया। कमेटी ने जांच के दौरान 17 लोगों के बयान दर्ज किए।

- जांच में कमेटी को गायब मिली 12 रसीद

कमेटी ने रिकॉर्ड जांचा तो बिल बुक में से 12 रसीदों की नकल कॉपी ही गायब मिली। ब्लड बैंक को नवंबर 2018 से लेकर वर्ष 2024 तक 27 बिल बुक जारी हुई है। इसमें 12 रसीदें गायब मिली हैं।


- ये ली जाती है राशि

सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीज के लिए ब्लड बैंक से ब्लड निशुल्क मिलता है। इसके अलावा अगर कोई निजी अस्पताल से मरीज आता है तो उससे 1100 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज लिया जाता है। पहले ये चार्ज 1050 रुपये था।

- एडीए से रिपोर्ट आ गई है जिसमें कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। मामले में आगे की जो कार्रवाई वह पुलिस करेगी।

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed