फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR registered against two farmers for burning stubble

Fatehabad News: पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर एफआईआर दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two farmers for burning stubble
फतेहाबाद। पुलिस ने अलग-अलग जगह फसल अवशेष जलाने के आरोप में दो किसानों पर एफआईआर दर्ज की है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एटीएम महेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि उनके पास 17 अक्तूबर को शाम को फसल अवशेष जलाने की जानकारी आई।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग की टीम ने सरपंच व नंबरदार के साथ मौके पर मुआयना किया। टीम ने पाया कि गांव रहनखेड़ी के किसान गुरजिंद्र सिंह के खेत में फसल अवशेष जले हुए थे। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में, सदर थाना फतेहाबाद में भी कृषि सुपरवाइजर मनीष अरोड़ा की शिकायत पर गांव बीघड़ निवासी किसान इंद्राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि किसान इंद्राज के खेत में 16 अक्तूबर को आग लगने की लोकेशन आई। इसके बाद टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो फसल अवशेष जले हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed