{"_id":"69bee46795a75f6ffc047abc","slug":"fir-lodged-against-husband-for-murder-of-woman-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150630-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला की हत्या के मामले में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला की हत्या के मामले में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रतिया। खूनन माइनर में महिला रेखा (35) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता जगन्नाथ की शिकायत पर उसके पति इकबाल सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेखा का शव सरदूलगढ़ रोड स्थित खूनन माइनर में शनिवार को बरामद हुआ था। मृतका के पति इकबाल सिंह ने बताया कि रेखा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और बहकी-बहकी बातें कर रही थी। 13 मार्च की रात वह खेत में पानी देने गए थे और 14 मार्च की सुबह लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते पत्नी की तलाश शुरू की। 15 मार्च को उन्हें माइनर में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वे थाने पहुंचे और वहां से अस्पताल में रखे शव की पहचान अपनी पत्नी रेखा के रूप में की।
मृतक के पिता जगन्नाथ ने आशंका जताई कि बेटी की हत्या हुई है। इसका शक उन्हें दामाद इकबाल पर ही है। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पति इकबाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।