{"_id":"64456f3a9257746767055cb8","slug":"fir-lodged-against-former-sarpanch-for-embezzlement-fatehabad-news-c-21-1-114069-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
समैन। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र के गांव भीमेवाला के पूर्व सरपंच पर अपने कार्यकाल के दौरान गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड लगवाने में किए गए पैसों के गबन के मामले में बीडीपीओ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिन पहले थाना प्रभारी को दूसरी बार पत्र लिखकर बीडीपीओ ने एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। पूर्व सरपंच पर आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज हुआ है।
गांव भीमेवाला में सोमवीर गिल 2016 से 2021 तक सरपंच रहे। अपने कार्यकाल के दौरान सरपंच सोमवीर ने गांव के सरकारी स्कूल में 2 लाख 65 हजार रुपये की लागत से टीन-शेड बनवाने से संबंधित प्रस्ताव पंचायत के कार्रवाई रजिस्टर में डाला था। बैंक से चेक द्वारा 2 लाख 65 हजार की राशि निकाली गई थी। इस संबंध में गांव बिठमड़ा निवासी अशोक कुमार ने अगस्त 2022 में टोहाना के बीडीपीओ नरेंद्र सिंह को गबन की शिकायत देकर जांच करवाने की मांग की थी। बीडीपीओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके जांच करवाई। इस तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच के बाद सरपंच को इस मामले में दोषी माना। शिकायतकर्ता अशोक कुमार का आरोप था कि सरपंच सोमवीर ने स्कूल में लगे पुराने टीन-शेड को दिखाकर बैंक से 2 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। बीडीपीओ ने गबन की राशि ब्याज सहित लौटाने के लिए पूर्व सरपंच को दो बार पत्र लिखा। मगर राशि नहीं लौटाई गई। इसके बाद बीडीपीओ ने सदर थाना प्रभारी को पूर्व सरपंच पर केस दर्ज करने के लिए दो बार पत्र लिखे। अब इस मामले में विस्तृत जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच सोमवीर पर केस दर्ज किया है।
कोट
गांव भीमेवाला के पूर्व सरपंच पर एफआईआर दर्ज करने से संबंधित पत्र मिला था। पूर्व सरपंच ने बीडीपीओ से गबन के पैसे जमा करवाने के लिए कुछ समय मांगा था। पैसे जमा करवाने का यह समय निकल चुका है। यदि सरपंच ब्याज सहित पैसे जमा करवा देता तो उसका कुछ बचाव हो जाता। मगर अब पूर्व सरपंच पर गबन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-यादवेंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना टोहाना