फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   filed complaint against Chief Minister Naib Saini in case of called miscreant of kisan in Fatehabad

Fatehabad: पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दी शिकायत, नायब सैनी ने कहा था उपद्रवी

Sat, 06 Apr 2024 05:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

फतेहाबाद में जनसभा का संबोधित करने के बाद मंच से नीचे उतरकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों को उपद्रवी बताते हुए देश के अन्नदाता तक अपमान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करने पर किसानों में रोष है।

विज्ञापन
filed complaint against Chief Minister Naib Saini in case of called miscreant of kisan in Fatehabad
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा द्वारा शनिवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ किसानों को उपद्रवी कहने पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए शहर थाना में शिकायत दी। शहर थाना में शिकायत देने आए पगडी संभाल जटटा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के संयोजक मनदीप सिंह नथवान ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर की अनाज मंडी में एक जनसभा का संबोधित करने आए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जनसभा का संबोधित करने के बाद मंच से नीचे उतरकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों को उपद्रवी बताते हुए देश के अन्नदाता तक अपमान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करने पर किसानों में रोष है, क्योंकि इससे देश व प्रदेश के किसानों की भावनाएं आहत हुई है। किसान नेता मनदीप ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, इसलिए शहर थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके किसानों के प्रति इस तरह के शब्द इस्तेमाल करने पर उचित कार्यवाही करने की शिकायत दी है। किसान नेता ने कहा कि अगर शिकायत के आधार पर कार्रवाई न की गई तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया की एक किसान यूनियन द्वारा शिकायत दी गई है शिकायत को देखने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed