फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fight between two parties over railway parking in Jakhal

Fatehabad News: जाखल में रेलवे पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over railway parking in Jakhal
जाखल में मामले की जानकारी देता घायल।
जाखल। जाखल जंक्शन पर मंडी की तरफ स्थित रेलवे परिसर में बनी पार्किंग के कर्मचारियों का मंडी के लोगों के साथ पार्किंग फीस को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मंडी पक्ष के विकास व उसके भाई ने राजकीय रेलवे पुलिस में शिकायत देकर पार्किंग कर्मचारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जीआरपी पुलिस ने मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआरपी को दी शिकायत में जाखल मंडी निवासी विकास ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर से बाहर दूर खड़ा था। पार्किंग कर्मचारी विक्की ने आकर उससे पार्किंग फीस देने के नाम पर झगड़ा किया। बाद में मारपीट भी की, जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि कर्मचारी ने पार्किंग की पर्ची कटवाने के लिए कहा था। उन्होंने पर्ची नहीं कटवाई और झगड़ा करने लगे। दूसरे पक्ष ने यह सब कुछ जान बूझकर किया है।
विज्ञापन

कोट
मारपीट का मामला रेलवे परिसर में हुआ था। एक पक्ष के विकास ने पार्किंग कर्मचारी विक्की के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। हमने बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक दूसरे पक्ष की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed