{"_id":"5d39f0fb8ebc3e6ce04ca740","slug":"fifteen-mm-rain-fall-again-in-the-city-fatehabad-news-rtk50729371","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 एमएम बारिश से शहर में फिर हुआ जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 एमएम बारिश से शहर में फिर हुआ जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
जलभराव के बीच से निकलते लोग व वाहन चालक ।
- फोटो : Fatehabad
पिछले एक सप्ताह से निष्क्रिय चल रहा मानसून वीरवार को सक्रिय हुआ और फतेहाबाद में जोरदार बरसात हुई। जिला राजस्व विभाग के अनुसार वीरवार को सांय छह बजे तक कुल 15 एमएम बारिश हुई। किसानों को इस बारिश से जहां फायदा होने की संभावना है, वहीं शहरवासियों को जलभराव के चलते फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते जहां मौसम खुशगवार हो गया और पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार का अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा भी 26 डिग्री पर आ गया।
हालांकि इस बार बारिश के चलते जिले में कहीं भी छत गिरने या किसी अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं है जबकि पिछले सप्ताह हुई बारिश के चलते जिलेभर में कई जगह पर मकानों की छत गिर गई थी जिसमें पांच लोग घायल हुए थे।
इन जगहों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
वीरवार को हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके चलते वाहन चालकों और पैदल जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में बीघड़ रोड, थाना रोड, सिविल अस्पताल रोड, एमसी कॉलोनी, सिटी हाइवे, वाल्मीकि चौक, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक आदि शामिल रहे। इसके अलावा अन्य कई इलाकों में भी जलभराव के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भट्टू और फतेहाबाद के सरकारी अस्पतालों के गेट पर ही दो-दो फीट पानी एकत्रित होने के चलते बीमार लोग उपचार के लिए भी परेशान होते दिखे।
विज्ञापन
उधर पिछले कई दिनों से बारिश न होने से परेशान चल रहे किसानों के चेहरे खिल गए। दरअसल पिछले एक सप्ताह से मानों मानसून फतेहाबाद से रूठा हुआ था लेकिन वीरवार को हुई बारिश से किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त डीजल खर्च नहीं करना पड़ेगा। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक धान की रोपाई की गई है, ऐसे में बारिश न होने से किसानों को इसकी भरपाई अपने स्तर पर सिंचाई करके करनी पड़ती, लेकिन बारिश होने से अब उनके लिए मुश्किल आसान हो गई।