{"_id":"6810cbfbf1f3f1fc1f057a01","slug":"fiber-sheet-installed-on-the-grills-of-the-main-gate-of-the-de-addiction-center-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133016-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य गेट की जालियाें पर लगाई फाइबर शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य गेट की जालियाें पर लगाई फाइबर शीट
Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के गेट पर लगाई गई फाइबर की शीटसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य गेट और जालियों पर प्रशासन ने फाइबर की शीट लगवा दी है। शीट से गेट और जालियों को पूरी तरह बंद किया गया है।
नशा मुक्ति केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. गिरीश ने अस्पताल प्रशासन से जालियों को बंद करवाने के लिए फाइबर शीट लगवाने की मांग की थी। इसी दौरान नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने फाइबर शीट लगाकर केंद्र में दाखिल मरीज की नशे के सप्लायरों से दूरी रखने का प्रयास किया है।
नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीज दोपहर बाद सप्लायरों से संपर्क करके गेट की जालियों से नशा लेने का प्रयास करते हैं। इसी कारण अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट को भी बंद करवा दिया था लेकिन ओपीडी और दाखिल मरीजों के लिए ब्लड बैंक के पास से रास्ता खोला गया। इसके बावजूद गेट की जालियों से संपर्क होता रहा। इसी कारण गेट पर फाइबर शीट लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में लगेगा शेड :
नागरिक अस्पताल प्रशासन जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में शेड लगवाएगा। यहां छुट्टियों के बाद ओपीडी शुरू होने और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान लगने वाले शिविर में गर्भवती की संख्या ज्यादा होने पर धूप में लाइन लगानी पड़ती है। इसी कारण अस्पताल प्रशासन ने शेड लगवाने का फैसला लिया है। अब टोकन सिस्टम भी शुरू करने की योजना है ताकि गर्भवती के साथ धक्का-मुक्की न हो।
नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के गेटों और ग्रिल पर फाइबर शीट लगवाई गई है। जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में शेड लगवाने और टोकन सिस्टम करने की योजना है। गर्मी में मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।