फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fetal sex investigation gang running in Geeta Colony busted

गीता कॉलोनी में चल रहे भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex investigation gang running in Geeta Colony busted
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग सिरसा की तरफ से गठित की गई टीम ने टोहाना शहर में छापे मारकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिला नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा सिविल सर्जन को भ्रूण लिंग जांच संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिरसा के पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार एवं जमाल पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संकेत की टीम का गठन किया गया। टीम ने डिकोय के रूप में तैयार की गई गर्भवती महिला, उसके रिश्तेदार व आशा वर्कर को ऑल्टो गाड़ी में सिरसा से टोहाना भेजा। उनके पीछे-पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम भी टोहाना पहुंच गई। सबसे पहले गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 30 हजार रुपये देकर जांच करने वाले व्यक्तियों के पास रतिया रोड पर भेजा गया। यहां रवि शर्मा नाम का व्यक्ति स्कूटी पर आया। वह डिकोय गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग जांच के लिए स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गया। कुछ समय बाद टीमें पीछा करते हुए रवि शर्मा के घर पर पहुंच गई। इससे पहले रवि शर्मा ने 30 हजार रुपये लिए। टीम ने रवि शर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव ढेर निवासी सतनाम रंधावा ने उसे गर्भवती महिला के भ्रूण के लिंग की जांच करवाने में मदद के लिए कहा था, जिसके बदले सतनाम द्वारा उसे तीन हजार रुपये दिए जाने थे। सतनाम की महिला मित्र ऑफिसर कॉलोनी निवासी मनजीत कौर से उसकी घरवाली के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। उसने कहा कि रतिया रोड पर बठिंडा से आने वाली महिला को लेकर अपने घर पर बैठा लेना। उसके बाद तेरे पास एक व्यक्ति आएगा, उस महिला को उनके साथ भेज देना। वह महिला उसको 30 हजार रुपये देगी, वो अपने पास रख लेना। उसे इस कार्य के लिए सतनाम द्वारा तीन हजार रुपये दिए जाने थे। मंगलवार सुबह व्हाट्सएप कॉल पर उसकी पत्नी के पास सतनाम की घरवाली का फिर से फोन आया और बताया कि बठिंडा से आने वाली महिला पहुंच गई है। इसके बाद वह स्कूटी पर बिठाकर अपने घर ले आया। घर पर पहुंचने पर उसने गर्भवती महिला को घर के बाहर वाले कमरे में बैठा दिया और उससे 30 हजार रुपये ले लिए। फिर सतनाम के फोन का इंतजार करने लगा। उसके बाद उसने सतनाम को फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इतने में ही टीम उसके घर पहुंच गई। मौके पर रवि की पत्नी से पैसों की बरामदगी कर ली गई।
विज्ञापन

कोट
इस मामले में गीता कॉलोनी निवासी रवि शर्मा, गांव ढेर निवासी सतनाम सिंह व ऑफिसर कॉलोनी निवासी मनजीत कौर के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed