फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fetal screening gang caught in Jhajjar

फतेहाबाद की टीम ने झज्जर में पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह

Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fetal screening gang caught in Jhajjar
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झज्जर में भ्रूण जांच करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह से जुड़ी दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को वीरवार देर रात काबू किया गया। कुल 55 हजार रुपये में लिंग की पहचान बताए जाने का सौदा तय हुआ था। टीम ने झज्जर के सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपियों में ब्यूटी पार्लर संचालिका कविता, एएनएम सरिता, आशा वर्कर शर्मिला व उसका पति महिपाल शामिल हैं। इस मामले में झज्जर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद से स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान सिंह व डॉ. गिरीश कुमार टीम को झज्जर भेजा गया। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत झज्जर की टीम को भी साथ में शामिल किया। बताया गया है कि वहां पर नकली ग्राहक को भेज कर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला कविता के साथ 55 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

कविता ने विभाग की एएनएम सरिता से बात करते हुए नकली ग्राहक का अल्ट्रासाउंड शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक से करवाया। गांव सुलोधा की आशा वर्कर शर्मिला के पति महिपाल ने भ्रूण के लिंग बारे में बताया। इस तरह टीम ने आरोपियों का भंडाफोड़ कर आगे की कार्रवाई की और मामला दर्ज करवाया। डॉ. हनुमान ने बताया कि इस मामले में अब आगे की कार्रवाई झज्जर थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed