{"_id":"5d5997ce8ebc3e897826c877","slug":"festival-janmastmi-temple-fatehabad-fatehabad-news-rtk5124320157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी : पहली बार दुर्गा मंदिर में दिखेंगे पंचमुखी शेषनाग, काली मां और बजरंग बली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी : पहली बार दुर्गा मंदिर में दिखेंगे पंचमुखी शेषनाग, काली मां और बजरंग बली
विज्ञापन
फतेहाबाद का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, जहां पर पहली बार पंचमुखी थीम पर झांकियां तैयार की जाएंगी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जन्माष्टमी का त्योहार 24 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर में पंचमुखी देवताओं की थीम पर झांकियां तैयार होंगी। इतना ही नहीं, इस बार की जन्माष्टमी में पहली बार दुर्गा मंदिर में पंचमुखी शेषनाग, काली मां और बजरंग बली का रूप देखने को मिलेगा। अभी तक फतेहाबाद के किसी मंदिर में इस प्रकार पंचमुखी देवताओं की झांकियां प्रस्तुत नहीं की गई हैं। दुर्गा मंदिर युवा सभा के अध्यक्ष उमेश चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
इस बार भी बनेगी सेंट्रल स्टेज
दुर्गा मंदिर में सभी के आकर्षण का केंद्र बनती आई सेंट्रल स्टेज इस बार भी लोगों को आकर्षित करेगी। इस बार आयोजन कमेटी ने कई अनोखी प्रस्तुतियों को तैयार करवाया है जिसे देखकर मंदिर में मौजूद दर्शकों व श्रद्धालु अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। सेंट्रल स्टेज पर भगवान कृष्ण की राधा व गोपियों संग रासलीला के अलावा भगवान शिव का तांडव, मां काली का रौद्र रूप सहित कई अलौकिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी।
माता का दरबार व कैलाश पर्वत भी श्रद्धालुओं को करेंगे रोमांचित
दुर्गा मंदिर में इस बार भी जन्माष्टमी के मौके पर मां दुर्गा का दरबार व भगवान शिव का कैलाश पर्वत बनाया जाएगा। हालांकि अभी ये तय करना बाकी है कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव का अर्धनारीश्वर रूप दिखाया जाएगा या मां पार्वती भगवान शिव के साथ मौजूद रहेंगी। दूसरी ओर माता के दरबार में मां दुर्गा के साथ साथ भगवान हनुमान की भी झांकी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
मेन गेट से होगी इंट्री, मिनी हॉल से बाहर निकलेंगे श्रद्धालु
श्री दुर्गा मंदिर युवा सभा के अध्यक्ष उमेश चोपड़ा ने बताया कि दुर्गा मंदिर का जन्माष्टमी उत्सव पूरे शहर में लोकप्रिय है। इसलिए श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ जुटने की संभावना के चलते व्यवस्था को पहले ही फूल प्रूफ बनाया जाएगा। इसके लिए हमेशा की तरह स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जाएगी। उमेश चोपड़ा ने बताया कि इस बार भी श्रद्धालुओं की इंट्री दुर्गा मंदिर के मेन गेट से होगी और बैरिकेट्स की मदद से विभिन्न झांकियों का दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर के मिनी हॉल के साइड वाले गेट से बाहर की ओर भेजा जाएगा।