{"_id":"56f04b964f1c1bb51bf14d28","slug":"festival-holi-police-alert-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगबाजी की तो हवालात में मनेगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंगबाजी की तो हवालात में मनेगी होली
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर फतेहाबाद पुलिस अब सख्ती बरतेगी। अगर होली पर किसी ने भी रोड पर हुड़दंगबाजी की या तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों को परेशान किया तो उसकी होली थाने के हवालात में बनेगी। एएसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि होली के दिन पुलिस शरारती तत्व पर सख्त कार्रवाई करेगी और जगह-जगह पर पुलिस कर्मचारी देखरेख करेंगे।
आमतौर पर देखा जाता है कि आवारा किस्म के युवक होली पर्व पर बाइक पर आवाज लगाते हुए गलियों में घूमते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे युवकों की होली अब हवालात में बनेगी। एएसपी पूनिया व डीएसपी विजय जाखड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे होली पर्व तिलक के रूप में मनाएं और पानी की बर्बादी न करें।
बोतलों और कैनियों में पेट्रोल डालने पर रोक
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी व्यक्ति को बोतलों और कैनियों में पेट्रोल या डीजल न डालें। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल पंप संचालकों ने निर्देश का पालन न किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।