फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   festival, dhanteras, market, customers, jewellery, fatehabad

धनतेरस पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

Fri, 25 Oct 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
festival, dhanteras, market, customers, jewellery, fatehabad
फतेहाबाद में थाना रोड पर स्थित दुकान पर जेवरात खरीदते लोग - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार गुलजार रहा। लोग काफी संख्या में बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक फतेहाबाद के बाजारों में शुक्रवार को तकरीबन 6 करोड़ से अधिक की खरीददारी हुई। अगर धनतेरस के दिन गाड़ियों की बिक्री को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा बढ़कर तकरीबन 9 करोड़ से अधिक माना जा रहा है। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन में पहली बार दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखी गई।
विज्ञापन

चांदी की ज्योत व प्लेटिनम कपल बैंड की रही डिमांड
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन खरीदने का प्रचलन है। शुक्रवार को भी यही नजारा शहर के बाजारों में दिखा। फतेहाबाद के सर्राफा बाजार में ही तकरीबन दो से ढाई करोड़ का लेन-देन हुआ। खासतौर पर लोग शगुन के तौर पर चांदी की लक्ष्मी, ज्योत, सिक्का व बच्चों के लिए चांदी के कड़े खरीदते देखे गए। विशाल ज्वैलर्स के संचालक साहिल असीजा के अनुसार, इस बार प्लेटिनम के कपल बैंड, सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी के अलावा सोने व चांदी के सिक्कों की काफी डिमांड है। इसी तरह बर्तनों की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोग शगुन के तौर पर भी बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर जा रहे थे। इन दुकानों पर भीड़ का ये आलम था कि कहीं कहीं तो ग्राहकों को इंतजार करने के बाद दुकान के अंदर प्रवेश मिल रहा था। इसके अलावा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की खरीदारी के लिए भी लोगों की लाइनें लगी रही। दोपहिया वाहन के शोरूमों में लोगों ने सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहन खरीदे हैं। हीरो एजेंसी के संचालक राजेंद्र कुमार के अनुसार आज से प्रतिदिन 100 बाइक की मांग आ रही है।
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजे रहे बाजार
धनतेरस के साथ ही दीवाली से जुड़े त्योहारों की शुरुआत हो गई। इसी के साथ शहर का सबसे प्रमुख जवाहर चौक, थाना रोड़ आदि बाजारों को दुल्हनों की तरह सजाया गया था। दुकानों की सजावट इतने बेहतरीन ढंग से की गई थी कि शोभा देखते ही बनती थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टालें लगाई हुई थी जिस पर ग्राहक आकर खरीददारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों से पहले ही रोक दिए चार पहिया वाहन
धनतेरस और त्योहारी सीजन के चलते फतेहाबाद पुलिस ने बाजारों को आने वाले प्रत्येक मार्ग पर बैरीकेट्स लगा दिए हैं। इन बेरीके ट्स से काफी पहले ही चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है। जिस कारण से बाजारों में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। माना जा रहा है कि दीवाली के दिन टै्रफिक पुलिस बाजार में आने से बाइकों को भी रोक दिया जाएगा, क्योंकि पुलिस को संभावना है कि दीवाली और उससे एक दिन पहले बाजारों में और अधिक भीड़ आ सकती है। वैसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीमें बाइक पर लगातार बाजारों में गश्त लगाती देखी गई।
भगवान धन्वंतरि की हुई पूजा
शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस पर पूजा अर्चना की गई। विशेषकर आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा कर बधाइयां दी। श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से कलश लेकर निकले थे। इनको 14वां रत्न भी कहा जाता है।

आज मनाई जाएगी छोटी दीपावली
शनिवार को रूप चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। इसे छोटी दीवाली भी कहा जाता है। पंडित राजेश शर्मा के अनुसार, यमराज को प्रसन्न करने के लिए अथवा घर में पूर्व जन्म में किए गए पापों का पश्चाताप करने के लिए दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाया जाना चाहिए।
ये होंगे आगे के त्योहार
रूप चतुर्दशी 26 अक्तूबर
दीपावली 27 अक्तूबर
गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा डे 28 अक्तूबर
भैया दूज 29 अक्तूबर
वर्जन
धनतेरस पर बाजार में अच्छी खरीदारी हुई। सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो बाजार में करीब नौ करोड़ की खरीदारी का अनुमान है।
- अनिल असीजा, प्रधान इलेक्ट्रॉनिक मार्केट यूनियन फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed