फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female smuggler arrested with 8.5 grams of heroin

Fatehabad News: 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Female smuggler arrested with 8.5 grams of heroin
जाखल। जाखल थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जाखल थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई सुशीला देवी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम गांव नड़ेल से जाखल की तरफ आ रही थी। इस दौरान जाखल की तरफ पैदल चलकर जा रही एक महिला पुलिस टीम को आते देखकर तेज कदमों से चलने लगी। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टीम ने उक्त महिला की नियम अनुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना गांव चुहड़पुर बताया है। पकड़ी गई आरोपी महिला के खिलाफ थाना जाखल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed