{"_id":"5e370f938ebc3e4aeb5a5280","slug":"female-security-personnel-deployed-in-mother-child-ward-admission-will-be-given-on-showing-cards-hospital-fatehabad-fatehabad-news-rtk540285930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात, कार्ड दिखाने पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात, कार्ड दिखाने पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की गई है। गेट पर महिला सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगी और गेट बंद ही रहेगा। मरीज के आने के बाद ही गेट खोला जाएगा। इसके अलावा डिलिवरी के दौरान मरीज को मिलने वाले कार्ड को दिखाने के बाद ही एंट्री हो पाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल की फटकार के बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की है। मरीज के पास एक ही तीमारदारी रहेगा और उसके पास कार्ड होना जरूरी है। मरीज के पास दूसरा तिमारदार तभी जा पाएगा जब पहले बाहर आकर कार्ड देगा। सुबह के समय मिलने वालों की भीड़ ज्यादा होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने महिला सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के रुकने के लिए सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रशासन को नर्सिंग रूम में वेटिंग रूम बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक वहां पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा कंगारू मदर केयर यूनिट को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस पर रणनीति ही तैयार नहीं की है। अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि यहां पर पहले बने नर्सिंग स्टाफ के रूम को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जगह नहीं है।
निरीक्षण के दौरान मिली थी अव्यवस्था
सिविल सर्जन ने करीब 15 दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान जच्चा-बच्चा वार्ड में 150 के करीब तीमारदार मिले थे और सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी हुई थी। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने फटकार लगाई थी और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।