{"_id":"6978fa622f0cf6099f00af69","slug":"female-patients-were-left-without-a-place-to-sit-for-an-hour-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147651-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला मरीजों को बैठने के लिए एक घंटे तक नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला मरीजों को बैठने के लिए एक घंटे तक नहीं मिली जगह
Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर खड़े मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दो दिन बाद ओपीडी खुली। इस कारण से अस्पताल में काफी भीड़ रही। शनिवार को भी नागरिक अस्पताल में अधिकतर विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
मंगलवार को अस्पताल में चर्म रोग, महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी शुरू हो गई। हालांकि अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग, सर्जन और ईएनटी की ओपीडी बंद रही। मंगलवार को अस्पताल में करीब 1100 मरीजों की ओपीडी रही है। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही।
नागरिक अस्पताल में 23 जनवरी को अवकाश, 24 और 25 जनवरी को भी अवकाश के चलते ओपीडी बंद थी। कई दिनों तक ओपीडी बंद रहने महिला मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा रही। हालात ये रही कि महिला मरीजों को करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा और बैठने तक की व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
-
एनसीडी क्लीनिक हुआ शिफ्ट
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एनसीडी क्लीनिक पुरानी जगह पर शिफ्ट हो गया। सुंदरीकरण कार्य के चलते एनसीडी क्लीनिक आयुष विभाग में चल रहा था। इसके चलते मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शिफ्ट होने के बाद अब एनसीडी क्लीनिक को जगह मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी।