फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fear of loss of lakhs due to fire in beauty parlor

Fatehabad News: ब्यूटी पार्लर में लगी आग से लाखों के नुकसान की आशंका

Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fear of loss of lakhs due to fire in beauty parlor
भूना। तमन्ना ब्यूटी पार्लर एवं बुटीक की दुकान में आगजनी की घटना के बाद जला हुआ सामान। संवाद
भूना। शहीद उधम सिंह चौक के पास स्थित जत्थेदार प्रताप सिंह कैरो मार्केट में स्थित तमन्ना ब्यूटी पार्लर व बुटीक में मंगलवार अलसुबह आग लग गई। आग कुछ ही पलों में भीषण हो गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


वहीं दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान संचालिका तमन्ना कंबोज और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही तमन्ना मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य एवं व्यापारी नेता नंदलाल कंबोज ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से पीड़िता को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed