फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father has sent the money, sent the link saying, on clicking, 50 thousand rupees came out of the student's account

Fatehabad News: पापा ने पैसे भेजे हैं, कहकर लिंक भेजा, क्लिक करते ही छात्रा के खाते से निकले 50 हजार रुपये

Thu, 06 Apr 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Father has sent the money, sent the link saying, on clicking, 50 thousand rupees came out of the student's account
भट्टू कलां। भट्टू क्षेत्र की एक छात्रा के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। छात्रा को ठग ने फोन करके कहा कि उसके पापा ने पैसे भेजे हैं। जैसे ही छात्रा ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। छात्रा ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी छात्रा कविता ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। कुछ समय पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि उसके पिता ने उसके खाते में 50 हजार रुपये डालने को बोला है। इसलिए खाता नंबर बताएं, वह पेंमेंट भेज रहा है। छात्रा ने बताया कि उसने विश्वास करके अपना खाता नंबर दे दिया। इसके बाद उसके पास फोन-पे एप के 25-25 हजार रुपये के दो लिंक फोन पर आए। कॉल करने वाले शख्स ने उसको लिंक पर क्लिक करने को कहा। जिस पर उसने क्लिक किया तो उसके खाते से रुपये आने के बजाय 25- 25 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हो गई। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed