{"_id":"5924806f4f1c1bfe3d535ecf","slug":"fathebad-school-upgrade-demand-three-village-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलनियां हाईस्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे तीन गांवों के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलनियां हाईस्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे तीन गांवों के प्रतिनिधि
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Army Goodwill School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव झलनियां स्थित उच्च विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सुमित मोगा के नेतृत्व में तीन गांवों की पंचायत उपायुक्त से मिलने पहुंची। हालांकि उपायुक्त के न होने के स्थिति में उनके कार्यालय सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में तीनों गांवों की पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव खजूरी जाटी और ढाणी माजरा में सरकारी स्कूल मिडिल तक हैं, जिसके कारण दोनों गांवों की लड़कियां और लड़के हाईस्कूल तक झलनियां गांव तक आती हैं। जो कि दोनों गांवों के करीब पड़ता है, लेकिन हाईस्कूल के बाद तीनों गांवों के बच्चों के सामने बड़ी विकट स्थिति हो जाती है, क्योंकि आसपास सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। ऐसे में मजबूरन उनको शहर या भूना की ओर जाना पड़ता है। दोनों ही स्थितियों में बच्चों के लिए काफी परेशानी हो जाती है और खासकर कई छात्राएं तो इसके चलते आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पाती।
तीनों गांवों के प्रतिनिधियों ने आगे बताया कि गांव झलनियां में स्थित हाईस्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करता है। झलनियां सरपंच प्रतिनिधि सुमित मोगा के अनुसार गांव झलनियां के हाईस्कूल में कुल साढ़े तीन एकड़ जगह में बने स्कूल में 27 कमरे हैं और 615 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इतना ही नहीं, इस बार गांव के स्कूल का दसवीं का रिजल्ट भी काफी शानदार आया है। इस बार गांव झलनियां के हाईस्कूल का रिजल्ट 88.1 प्रतिशत आया है। स्कूल के 34 बच्चों में से 30 बच्चे पास हुए हैं। 6 बोर्ड मैरिट है तो 2 जिला मैरिट में भी बच्चे हैं। सरपंच प्रतिनिधियों ने बताया कि उपायुक्त के बाद वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मिलेंगे और उनसे भी स्कूल अपग्रेड करवाने की मांग रखेंगे।