{"_id":"5902319e4f1c1b1035c0d333","slug":"fathebad-sarpanch-congratulation-op-dhankhrad-arrested-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मंत्री ने बच्चों को पढ़ाने वाली नागपुर की सरपंच को दी फोन करके बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मंत्री ने बच्चों को पढ़ाने वाली नागपुर की सरपंच को दी फोन करके बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
एचएयू में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते कृषि मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
जिले के गांव नागपुर की महिला सरपंच सुनीता सिहाग द्वारा पढ़ाए गए सभी बच्चों के पास होने पर प्रदेश के पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने वीरवार को खुद महिला सरपंच को फोन किया और उनके कार्य की बधाई दी। धनखड़ ने गांव की सरपंच सुनीता को चंडीगढ़ आकर उनसे मिलने का निमंत्रण भी दिया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने वीरवार को ही नागपुर की महिला सरपंच द्वारा अध्यापकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूल में 163 बच्चों को पढ़ाना और उन सभी बच्चों का पास होने की खबर प्रकाशित की थी, जिसे पढ़कर प्रदेश के पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने महिला सरपंच सुनीता सिहाग की पीठ थपथपाते हुए उन्हें बेहतरीन काम की बधाई दी और उन्हें दूसरी महिला सरपंचों के लिए एक आदर्श बताया।
नागपुर की सरपंच सुनीता सिहाग ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि स्वयं मंत्री ने मुझे फोन करके बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरपंच के नाते गांव की समस्याओं का समाधान करने की मेरी भी जिम्मेदारी है। गांव के स्कूल में शिक्षक नहीं था और मै अंग्रेजी में पीजी हूं, इसलिए मैंने ही पढ़ाने की ठान ली। शिक्षित पंचायतों के फैसले को सराहते हुए सरपंच सुनीता सिहाग ने कहा कि ये एक उत्कृष्ट फैसला था। जनप्रतिनिधि इससे समस्याएं आसानी से हल करवा रहे हैं। उन्हें जानकारी भी आसानी से मिल पाती है।