फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad News, Crop Arrival

Fatehabad News: किसान बोले- पैदावार घटी तो धान की आवक हो कहां से रही है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathebad News, Crop Arrival
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी धान की बोरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इस साल धान की पैदावार में गिरावट दर्ज होने के बावजूद, मंडियों में पिछले साल की तुलना में अधिक आवक ने खरीद प्रक्रिया में धांधली की आशंका बढ़ा दी है। इस सीजन में जिले में धान की कुल खरीद 98,18,120 क्विंटल हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 74,31,940 क्विंटल था।
विज्ञापन


पैदावार में कमी के बावजूद खरीद में लगभग 23.86 लाख क्विंटल की वृद्धि हुई है। हालांकि अभी अगले 15 दिनों तक ओर धान की खरीद जारी रहेगी। धान की पैदावार घटने और आवक बढ़ने को लेकर किसानों ने जांच की मांग की है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान मंदीप नथवान ने बताया कि सरकार व प्रशासन दूसरे राज्यों से धान मंगवा रहे हैं। इससे सरकारी खजाने को चपत लगाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने खरीद में प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमारे खेतों में फसल कम हुई है, तो यह धान आखिरकार मंडियों में पहुंच कहां से रहा है। खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। यह धान पड़ोसी राज्यों से लाया जा रहा है। इसको लेकर किसान संगठनों ने कई बार मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान गगन, छोटूराम, दिलबाग और फूल सिंह आदि ने बताया कि पिछले साल परमल धान की प्रति एकड़ की पैदावार 35 क्विंटल के करीब थी जबकि इस साल यह 25 से 30 क्विंटल के बीच है।

---

उठान की स्थिति

अनाज मंडी में धान की आवक में आई तेजी के बावजूद भी धान के उठान की धीमी गति परेशानी बनी हुई है। अब तक कुल 84,00,640 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है, जिसका प्रतिशत 85.57 फीसदी है। अभी भी 14,17,480 क्विंटल धान मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जिससे बारिश की संभावना होने के चलते फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।


-------



:: अनाज मंडी में धान की खरीद नियमों के अनुसार की जा रही है। गेट पास की कटने के बाद ही धान की ट्रैक्टर ट्रॉली को मंडी के अंदर जाने दिया जा रहा है। मार्केट कमेटी धान की खरीद को लेकर पूरी तरह से सचेत है।

-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed